सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

BEST STOCK FOR FUTURE

 

नए जमाने के 4 बेहतरीन स्टॉक, हाई रिटर्न देने की है ताकत, क्या आप लगाएंगे पैसे

नए जमाने का बिजनेस मॉडल बाजार को भी पसंद आ रहा है. इसी वजह से हाल फिलहाल में यूनिक बिजनेस मॉडल वाली कंपनियां बाजार में लिस्ट भी हो रही हैं. ऐसी कंपनियों के शेयरों को बेहतर रिस्पांस भी मिल रहा है.



भारत में कई कंपनियां हैं जो इनोवेशन पर फोकस कर रही हैं. इनके बिजनेस मॉडल यूनिक हैं और नए जमाने का बिजनेस मॉडल बाजार को भी पसंद आ रहा है. ऐसी कंपनियों के शेयरों को बेहतर रिस्पांस भी मिल रहा है, इसी वजह से हाल फिलहाल में ऐसी कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट भी हो रही हैं. अगर मौजूदा समय में आप निवेश के ​किसी बेहतर थीम की तलाश में हैं तो New Age Business थीम पर नजर रखें. इन थीम से जुड़े कुछ शेयर आगे जोरदार प्रदर्शन कर सकते हैं. जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी के साथ बातचीत में एनालिस्ट सिद्दार्थ सेडानी ने New Age Business थीम से जुड़े ऐसे 4 शेयरों की जानकारी दी है. इनमें Affle India, Nazara Technology, Zomato, Easy Trip Planners शामिल हैं.

सिद्दार्थ सेडानी का कहना है कि इनोवेशन से जुड़ी कंपनियां बेहतर कर रही हैं. भारत वैसे भी स्टार्टअप्स में आगे है. भारत में 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा वैल्युएशन वाली 65 कंपनियां हैं, जिनमें से 28 इसी साल बनी हैं. हाई नेट वर्थ वालों में 18 से 35 साल के लोग बढ़ रहे हैं. कइयों को नए जमाने के बिजनेस पसंद आ रहे हैं. डिजिटल ऐड, गेमिंग, ट्रैवल और आनलाइन बिजनेस की डिमांड बहुत ज्यादा है.


Easy Trip Planners




लक्ष्य: 720 रुपये

रिटर्न: 20%

अलोकेशन: 20%

Easy Trip Planners कंप्रेहेंसिव ट्रैवल रिलेटेड प्रोडक्ट आफर करती है. कंपनी की बैलेंसशीट मजबूत है और यह एक कर्जमुक्त कंपनी है. एयरलाइंस के साथ टाइअप है, जिसका फायदा मिल रहा है.


Zomato




लक्ष्य: 170 रुपये

रिटर्न: 22%

अलोकेशन: 20%

न्यू एज बिजनेस में Zomato भी लीडिंग कंपनी है. यह फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म है, जिसकी पहुंच 23 देशों के 525 शहरों में है. कंपनी के 4 लाख रेस्टोरेंट है और 1.60 लाख डिलिवरी ब्वॉएज हैं.


Nazara Technology




लक्ष्य: 2560 रुपये

रिटर्न: 10%

अलोकेशन: 30%

यह गेमिंग स्पोर्ट मीडिया प्लेटफॉर्म है. मंथली एक्टिव यूजर्स 6 करोड़ के करीब हैं. कंपनी का बिजनेस मॉडल यूनिक है, जो लोगों को पसंद आ रहा है.


Affle India





लक्ष्य: 6120 रुपये

रिटर्न: 16%

अलोकेशन: 30%

Affle India डिजिटल एड से जुड़ी मजबूत कंपनी है. कंपनी का कंज्यूमर पलेटफॉर्म दमदार है और क्लाइंट बेस मजबूत है.


Follow Me On-

         

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Electric Bikes Launches In India

   2021 में भारत में लॉन्च होने वाले 6 रोमांचक नए इलेक्ट्रिक बाइक मॉडल

Stock markets live: Sensex closes above 60,000-mark; Nifty ends at 17,853

  SENSEX  ने राचा इतिहास पहिली बार 60000 के पार और NIFTY 17900 के रेकॉर्ड उंचाई पर  कोरोना महामारी (Covid-19 pandemic) के कारण पिछले साल मार्च में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी लेकिन उसके बाद से यह रोज नए रेकॉर्ड बना रहा है। मार्च, 2020 के बाद से सेंसेक्स 135 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है। 50 से 60 हजार पहुंचने में इसने मात्र 167 ट्रेडिंग सेशन का समय लिया। घरेलू शेयर बाजारों ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को इतिहास रच दिया। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 60,000 अंक के पार पहुंच गया। यह मात्र 167 ट्रेडिंग सेशन में 50,000 से 60,000 तक पहुंच गया। इस तरह सेंसेक्स के इतिहास में उसने सबसे तेजी से 10,000 अंक का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले सेंसेक्स ने 10,000 अंक पार करने के लिए औसतन 931 सेशन लगाए थे। सेंसेक्स को पहले 10 हजार तक पहुंचने में 20 साल लगे थे। कोरोना महामारी (Covid-19 pandemic) के कारण पिछले साल मार्च में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी लेकिन उसके बाद से यह रोज नए रेकॉर्ड बना रहा है। मार्च, 2020 के बाद से सेंसेक्स 135 फीसदी से अधिक चढ़...

Aditya Birla Groups all Companies

  Aditya Birla Group Companies