SENSEX ने राचा इतिहास पहिली बार 60000 के पार और NIFTY 17900 के रेकॉर्ड उंचाई पर कोरोना महामारी (Covid-19 pandemic) के कारण पिछले साल मार्च में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी लेकिन उसके बाद से यह रोज नए रेकॉर्ड बना रहा है। मार्च, 2020 के बाद से सेंसेक्स 135 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है। 50 से 60 हजार पहुंचने में इसने मात्र 167 ट्रेडिंग सेशन का समय लिया। घरेलू शेयर बाजारों ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को इतिहास रच दिया। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 60,000 अंक के पार पहुंच गया। यह मात्र 167 ट्रेडिंग सेशन में 50,000 से 60,000 तक पहुंच गया। इस तरह सेंसेक्स के इतिहास में उसने सबसे तेजी से 10,000 अंक का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले सेंसेक्स ने 10,000 अंक पार करने के लिए औसतन 931 सेशन लगाए थे। सेंसेक्स को पहले 10 हजार तक पहुंचने में 20 साल लगे थे। कोरोना महामारी (Covid-19 pandemic) के कारण पिछले साल मार्च में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी लेकिन उसके बाद से यह रोज नए रेकॉर्ड बना रहा है। मार्च, 2020 के बाद से सेंसेक्स 135 फीसदी से अधिक चढ़...