SENSEX ने राचा इतिहास पहिली बार 60000 के पार और NIFTY 17900 के रेकॉर्ड उंचाई पर

कोरोना महामारी (Covid-19 pandemic) के कारण पिछले साल मार्च में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी लेकिन उसके बाद से यह रोज नए रेकॉर्ड बना रहा है। मार्च, 2020 के बाद से सेंसेक्स 135 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है। 50 से 60 हजार पहुंचने में इसने मात्र 167 ट्रेडिंग सेशन का समय लिया।
घरेलू शेयर बाजारों ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को इतिहास रच दिया। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 60,000 अंक के पार पहुंच गया। यह मात्र 167 ट्रेडिंग सेशन में 50,000 से 60,000 तक पहुंच गया। इस तरह सेंसेक्स के इतिहास में उसने सबसे तेजी से 10,000 अंक का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले सेंसेक्स ने 10,000 अंक पार करने के लिए औसतन 931 सेशन लगाए थे। सेंसेक्स को पहले 10 हजार तक पहुंचने में 20 साल लगे थे।
कोरोना महामारी (Covid-19 pandemic) के कारण पिछले साल मार्च में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी लेकिन उसके बाद से यह रोज नए रेकॉर्ड बना रहा है। मार्च, 2020 के बाद से सेंसेक्स 135 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है। ग्लोबल लिक्विडिटी की सूनामी और कंपनियों की उम्मीद से कहीं ज्यादा देती से कमाई में रिकवरी से शेयर मार्केट कुलांचे मार रहा है। कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) के सीईओ और इस्टीट्शूनल इक्विटीज के को-हेड प्रतीक गुप्ता ने कहा शॉर्ट टर्म में इसमें तेजी जारी रह सकती है।
LAST 15 YEAR SENSEX PERFORMANCE
हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स ने बाजार खुलते ही नया इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स पहली बार 60100 के पार खुला। बाजार अभी शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 350 पॉइंट चढ़कर 60,200 पर और निफ्टी 80 पॉइंट चढ़कर 17,900 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 19 शेयर्स बढ़त के साथ और 11 शेयर्स कमजोरी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। जिसमें इन्फोसिस, HCL टेक और TCS के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी है वहीं टाटा स्टील के शेयर में करीब 1% की गिरावट देखने को मिल रही है।
IT शेयर्स बाजार में उड़ान भर रहे हैं। NSE पर IT इंडेक्स 2% से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। इंडेक्स में L&T के शेयर में 6% से ज्यादा की तेजी है। एमफैसिस के शेयर में 4% और विप्रो के शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें