Paradeep Phosphate के पब्लिक ऑफर को SEBI से अप्रूवल, कंपनी में सरकार की 19 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी देश की प्रमुख फर्टिलाइजर कंपनियों में शामिल Paradeep Phosphates को IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI से स्वीकृति मिल गई है। इस IPO में लगभग 1,255 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी किए जाएंगे और मौजूदा शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स की ओर से 12,00,35,800 शेयर्स तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। Adventz ग्रुप ऑफ कंपनीज की यूनिट Paradeep Phosphates फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर्स का प्रोडक्शन और मार्केटिंग करती है।